भाजपा कोर ग्रुप की बैठक मंगलवार को, तोमर-सिंधिया सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

भोपाल । रातापानी अभयारण्य में एक अक्टूबर को हुई बैठक के बाद भाजपा कोर ग्रुप की बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। पिछली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष शामिल हुए थे। इसमें विधानसभा चुनाव के तैयारियों के मद्देनजर राजनीतिक नियुक्तियों से लेकर वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की हार के कारण और 2023 के चुनाव की चुनौतियों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा की गई थी। सत्ता-संगठन की मजबूतियों और कमजोरियों पर सभी नेताओं की राय पर अब तक क्या कदम उठाए गए, इस पर कोर ग्रुप फिर चर्चा करेगा। पिछली बैठक में कार्यकर्ताओं में निराशा और उनमें उत्साह भरने के सूत्र तलाशने जैसे मुद्दों पर पार्टी नेताओं ने गंभीरता बरतने की आवश्यकता जताई थी। इसके लिए सत्ता-संगठन में राजनीतिक नियुक्तियों सहित बड़े नेताओं के दौरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र कुमार सहित 35 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!