भाजपा ने नए मतदाताओं पर किया ध्यान केंद्रित

भोपाल । विधानसभा चुनाव के लगभग एक साल पहले भाजपा उन लोगों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो पहली बार मतदाता बनेंगे। इनमें अठारह वर्ष की आयु पूरी करने वाले तो होंगे ही, दूसरी जगह से ब्याह कर हाल ही में इंदौर आईं वे बहुएं भी होंगी जिनका नाम यहां की मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है। साथ ही दूसरे शहरों या इलाकों से रोजगार और नौकरी के लिए भोपाल रहने आए लोगों को भी अपने पाले में लाने के लिए मतदाता बनाया जाएगा। उनका नाम पुरानी जगह से कम करवाकर भोपाल में जुड़वाया जाएगा, ताकि चुनाव में वे भोपाल में वोट डाल सकें। हर बूथ पर कम से कम 100 नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का लक्ष्य तय किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाले मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान यह सब किया जाएगा। इसी सिलसिले में प्रदेश भाजपा ने मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने, मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन और संशोधन कराने पर अपना पूरा फोकस किया है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन द्वारा वार्ड स्तर पर पांच लोगों की टोली बनाई जाएगी। इसमें स्थानीय पार्षद ,वार्ड संयोजक, वार्ड सह संयोजक, वार्ड प्रभारी एवं वार्ड सह प्रभारी सम्मिलित रहेंगे।
भाजपा की कोशिश है कि मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। इसके लिए पार्टी ने कवायद शुरू कर दी है। अब पांच लोगों की टोली पोलिंग बूथ पर कसावट का काम करेगी। साथ ही संगठन के स्तर पर पार्षदों ने क्या काम किए हैं, इसकी भी जानकारी प्रदेश को देनी होगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची को दुरुस्त कर हमें हर पोलिंग बूथ पर 51 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करना है। अधिक से अधिक नए मतदाता तो बनाना ही है, जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें भी जुड़वाना है। एक ही परिवार के जिन मतदाताओं के नाम अन्य क्षेत्र के पोलिंग बूथ में जुड़े हैं उन्हें ठीक कराने का कार्य करना है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!