गुजरात-हिमाचल में केवल कांग्रेस ही भाजपा को चुनौती दे सकती है – आजाद

श्रीनगर । कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने  कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में केवल कांग्रेस ही भारतीय जनता पार्टी  को चुनौती दे सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी”केवल केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की पार्टी है।” कांग्रेस पार्टी से दशकों पुराना नाता तोड़ने के बाद आज़ाद ने कहा कि वे इसकी धर्मनिरपेक्षता की नीति के खिलाफ नहीं थे, बल्कि इसके कमजोर सिस्टम के खिलाफ थे। आजाद ने कहा, “हालांकि मैं कांग्रेस से अलग हो गया हूं, मैं उनकी धर्मनिरपेक्षता की नीति के खिलाफ नहीं था। यह केवल पार्टी की व्यवस्था के कमजोर होने के कारण था। मैं अभी भी चाहता हूं कि कांग्रेस गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करे। ‘आप’ ऐसा करने में सक्षम नहीं है।”
कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हिंदू, मुस्लिम, किसानों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इन राज्यों में कुछ नहीं कर सकती। वे पंजाब में विफल हो गए हैं और पंजाब के लोग उन्हें दोबारा वोट नहीं देंगे।
आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए आज़ाद ने कहा कि, “आम आदमी पार्टी केवल यूटी दिल्ली की एक पार्टी है। वे पंजाब को कुशलता से नहीं चला सकते हैं। केवल कांग्रेस गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को चुनौती दे सकती है क्योंकि उसकी एक समावेशी नीति है। ”
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की ओर से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के केंद्र के विचार को लेकर संकेत देने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को कई बार उठाया है और अगर केंद्र सरकार ऐसा करेगी तो यह एक स्वागत योग्य कदम है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!