गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए गए इसुदान गढ़वी

अहमदाबाद । गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी बनाए गए । आप के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसुदान गढ़वी के नाम का ऐलान किया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया भी मौजूद रहे। सीएम केजरीवाल ने कहा, “हमारे पास 16,48,500 के करीब रिसपॉन्स आए। उनमें 73 प्रतिशत लोगों ने इसुदान गढ़वी का नाम लिया।”
आम आदमी पार्टी ने एक हफ्ते पहले अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से ईमेल, फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए गुजरात में मुख्यमंत्री उम्मीदवार की अपनी पसंद का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा था। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जो नंबर्स जारी किए गए थे, उन पर लगभग 16.5 लाख लोगों का रिस्पॉन्स आया। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी 9वीं सूची की घोषणा की थी, जिसके साथ उसके अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है।
गुरुवार को गुजरात में विधानसभा चुनाव तिथियों का ऐलान हो गया है। गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर 2022 को मतदान होंगे, वहीं चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को दिल्ली के आकाशवाणी भवन के रंग भवन ऑडिटोरियम में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 92 है। साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, वहीं विपक्षी कांग्रेस को 77 और अन्य को 6 सीटें हासिल हुई थीं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!