मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी

मुंबई। मुंबई के हाजी अली दरगाह को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. सभी जांच एजेंसियां भी अपने-अपने काम में जुट गई मगर ये खबर महज अफवाह साबित हुई. दरअसल शुक्रवार को हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी देने वाला एक फोन कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया. एक अनजान शख्स ने फोन कर हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी दी. उसने बताया कि कुल 17 आतंकी हाजी अली पर हमला करने वाले हैं. इसके बाद मुंबई पुलिस फौरन सतर्क हो गई. इस धमकी के बाद हाजी अली दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई. ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से उस नंबर पर कॉल किया गया, जिस नंबर से अनजान शख्स ने फोन किया था. लेकिन फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा था. कॉल ट्रेस करने पर पता चला कि फोन मुंबई से सटे उल्हासनगर से किया गया है. इस दौरान फोन कॉल की जानकारी मिलते ही ताड़देव पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहां पूछताछ और जांच में कुछ भी पता नहीं चल सका. पुलिस जब कॉल ट्रेस करने के बाद संबंधित शख्स तक पहुंची तो फोन करने वाला मानसिक रोगी निकला. पुलिस इस मामले की जांच और पूछताछ कर रही है. हालांकि कॉलर मानसिक रोगी पाया गया है फिर भी पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई है और उससे इस कॉल करने की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार मुंबई में बम विस्फोट की धमकी मिल चुकी है. मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को दिवाली पर तीन जगहों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी. अंधेरी में इन्फिनिटी मॉल, जुहू में पीवीआर और सहारा होटल। हालांकि, ये महज अफवाह निकला। इससे पहले 20 अगस्त 2022 को मुंबई पुलिस को धमकी भरा मैसेज मिला। जिसमें अज्ञात लोगों ने पुलिस को फोन करके बताया था कि मुंबई में 26/11 जैसे हमले होंगे। उस वक्त भी पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा बढ़ा दी थी. लेकिन जांच में पता चला कि ये कॉल और मैसेज फर्जी थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!