एसिड से भरे टैंकर में लीकेज, छींटे लगने से राहगीर झुलसे

इंदौर ।    एबी रोड पर एसिड लेकर जा रहा टैंकर लीक हो गया।एसिड के छींटे लगने से कईं लोग झुलस गए।बच्चों का तो चेहरा खराब हो गया।कुछ के कपड़े जल गए।पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। लापरवाही की भी जांच चल रही है। शिप्रा पुलिस के मुताबिक घटना सांवेर रोड़ मांगलिया की है। फरियादी विजय हरिशंकर प्रजापत (टोड़ी) की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। विजय के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5 बजे पत्नी संगीता को लेकर घर जा रहा था। कुछ देर के लिए त्रिलोकचंद जैन की किराना दुकान पर रुक गया। तभी तेज रफ्तार में टैंकर निकला और शरीर पर छींटे लगे। विजय को लगा पानी का टैंकर है। थोड़ी देर बाद शरीर में जलन होने लगी। जिस जगह छींटे लगे थे वहां कपड़ों में छेद हो गए। शरीर की जलन देख चौंक गया। संगीता के शरीर पर भी जख्म के निशान थे। साथियों के साथ थाने पहुंचा तो पता चला वहां दिव्यांश पुत्र वीरेंद्र,भूमिका पुत्र संजय यादव,वैष्णवी पुत्र नवल भी झुलसी है। दिव्यांश को तो मुंह,छाती और गले पर जख्म थे। भूमिका और वैष्णवी के हाथ जल चुके थे। पुलिस ने सभी का मेडिकल करवाया और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विजय के मुताबिक टैंकर मांगलिया रेलवे क्रासिंग की तरफ से आ रहा था। उसने टोलनाका की ओर जाते देखा था। उसमें से पिचकारी निकल रही थी। संभवत: टैंकर लीक हो गया और चालक ने ध्यान ही नहीं दिया। टैंकर में शायद एडिस भरा हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!