नई शिक्षा नीति गुरुकुल पद्धति से प्रेरित एक गेम चेंजर : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

भोपाल : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति एक गेम चेंजर के रूप में, पश्चिमी शिक्षा पद्धति को छोड़ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की पहल है। उन्होंने कहा कि एनईपी गुरूकुल पद्धति से प्रेरित है और आउटकम बेस्ड मल्टी-डिस्प्लेनरी अप्रोच की बात करती है। डॉ. यादव बुधवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव प्रवेशिक छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का स्वरूप वर्तमान परिस्थिति में बदल गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा और शोध की गुणवत्ता और कौशल पर जोर देती है, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक विरासत को शिक्षा का अधिकार बनाती है और ऐसी शिक्षा की बात करती है, जिसमें विद्यार्थी का चहुँमुखी विकास हो। उन्होंने कहा कि नए विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ जहाँ शिक्षा सीखने के अधिकार की बात करता है, वहीं दीक्षा भारत की पुरानी परंपरा के अनुसार सीखने के अधिकार के साथ दायित्व और कर्त्तव्यों की बात भी करती है।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस के जैन ने कहा कि दीक्षारम्भ करने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय का अभिन्न अंग बन कर नए कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ये संकल्प लें कि जितने वर्ष हम विश्वविद्यालय में इन्वेस्ट कर रहे हैं तो आउटपुट भी बेहतरीन ही होगा।

यूआईटी के निर्देशक प्रोफेसर नीरज गौर ने विश्वविद्यालय में संचालित पाठयक्रमों और विश्वविद्यालय में चल रहे इंक्यूबेशन सेंटर की जानकारी दी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने “चार कदम तकनीकी की ओर’’ पत्रिका का विमोचन किया। श्री यादव ने 8 विद्यार्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किये।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!