राहुल गांधी आएंगे दिल्ली नई टीम चुनेंगे खड़गे

नई दिल्ली ।  कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद पार्टी में अब पदों के लिए चहलकदमी तेज हो गई है। नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पद संभालेंगे। खबर है कि इसके साथ ही वह कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पद संभालने के बाद खड़गे कांग्रेस वर्किंग कमेटी  समेत कई विभागों में सुधार करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नेता महासचिवों और सचिव समेत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में नई टीम चुनेंगे। अब एआईसीसी  में महासचिव (संगठन) के लिए नेताओं ने गतिविधियां तेज कर दी है। फिलहाल, यह पद केसी वेणुगोपाल संभाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के दक्षिण भारत से होने के चलते यह पोस्ट उत्तर भारतीय को दी जा सकती है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि खड़गे इस साल के अंत तक एआईसीसी  का पूर्ण सत्र बुला सकते हैं। खास बात है कि उस दौरान ही सीडब्ल्यूसी के चुनाव होने हैं, जिसमें 12 सदस्य चुने जाएंगे। एआईसीसी  के लगभग 1400 सदस्य सीडब्ल्यूसी  सदस्यों का चुनाव करेंगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि खड़गे सीडब्ल्यूसी  चुनाव में अपनी टीम को एकसाथ करने के लिए एआईसीसी  के शीर्ष पदों पर नियुक्तियां भी करेंगे। 23 सदस्यीय सीडब्ल्यूसी  पार्टी में फैसला लेने में सबसे अहम भूमिका निभाती है। इसके 12 सदस्य चुने जाएंगे। जबकि, 11 को नामित किया जाएगा। पूर्ण सत्र में शामिल होने वाले सदस्य सदस्य चुनेंगे। कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल राहुल गांधी भी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली आने की तैयारियां कर रहे हैं। वह खड़गे के पद संभालने के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली यात्रा के लिए वह दो दिनों का ब्रेक ले रहे हैं। फिलहाल, 3500 किमी से ज्यादा लंबी यात्रा आंध्र प्रदेश पड़ाव पर है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!