पीएम मोदी और शाह गुजरात से, इसलिए वहां ज्यादा ध्यान दे रही आप

नई दिल्ली । चुनाव आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश में चुनावों की घोषणा हो चुकी है। 12 नवंबर को राज्य में मतदान होना है, जबकि गुजरात विधानसभा चुनाव का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। हालांकि आम आदमी पार्टी का सारा फोकस हिमाचल से ज्यादा गुजरात पर ही है। इस साल मार्च में पंजाब में जीत हासिल करने के बाद लगातार कई बार भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल के मंडी, शिमला और कांगड़ा जैसे जिलों में दौरे किए थे। तब लगा था कि आप इस बार के विधानसभा चुनाव में एक बड़ी प्लेयर होगी। लेकिन चुनाव नजदीक आ गया है और आम आदमी पार्टी का फोकस अब पहाड़ी राज्य पर कम ही दिख रहा है।
इसका कारण हैं कि पहाड़ी राज्य में कांग्रेस की स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत है। राज्य में वीरभद्र सिंह के जाने के बाद भी प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और सुधीर शर्मा जैसे नेता मौजूद हैं। इन नेताओं की राज्य में अच्छी  साख रही है और जमीन पर कार्यकर्ता भी गुजरात के मुकाबले मजबूत है। इसके बाद कांग्रेस की मजबूती के बीच केजरीवाल को शायद अपने लिए बहुत उर्वर जमीन नहीं दिखी। इसके अलावा 68 सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन के बाद भी देश भर में उसका लाभ मिलने की उम्मीद भी कम दिख रही थी।
इसकारण आप ने गुजरात के मैदान में ज्यादा मेहनत करने का फैसला शायद इसलिए लिया क्योंकि यहीं से पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आते हैं। इसके बाद पीएम मोदी के गृह राज्य में यदि आप अच्छा प्रदर्शन करती है, तब फिर केजरीवाल उस देश भर में भुना सकते हैं। दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस की जमीन हथियाने वाली आम आदमी पार्टी अब देश भर में भाजपा के मुकाबले खुद को पेश करना चाहती है। इसलिए गुजरात के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन उसके लिए नैरेटिव तैयार कर सकता है।
भाजपा ने जिस गुजरात मॉडल के दम पर केंद्र की सत्ता और कई राज्यों में वर्चस्व स्थापित किया है, उस चुनौती देकर ‘आप’ अपनी एक छवि पेश करना चाहती है। गुजरात मॉडल के बरक्स दिल्ली मॉडल को खड़ा करने की वह कोशिश कर रही है और उसे लगता है कि यह नैरेटिव आने वाले वक्त में वह देश भर में चल सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!