कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली में, गुजरात के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा

अहमदाबाद | अगले सप्ताह गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है और उससे पहले भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवार तय करने की कवायद में जुट गए हैं| आम आदमी पार्टी (आप) अब तक 70 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है| बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी| जिसमें गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर, प्रभारी रघु शर्मा समेत प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहेंगे| बुधवार को ही कांग्रेस के नए अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन अपना पदभार ग्रहण करेंगे और उसके बाद उनकी अध्यक्षता में गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर चर्चा होगी| बुधवार की शाम 4 बजे होनेवाली कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव की समिति में गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है| गुजरात में पिछले तीन दशकों से सत्ता से बाहर कांग्रेस हर बार जीत की रणनीति बनाती है लेकिन उसमें सफलता नहीं मिलती| आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने से गुजरात चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है| आम आदमी पार्टी का दावा है कि उसका भाजपा से सीधा मुकाबला होगा| कांग्रेस चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रही| हांलाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को हलके में नहीं लेने की नसीहत दी थी| साथ ही कहा था कि कांग्रेस चुनाव को लेकर काफी सक्रिय है और जमीन पर वह लगातार काम भी कर रही है|

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!