नगर निगम और नगर पालिका में बढ़ेगी एल्डरमैन की संख्या, नगरीय निकाय विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

इंदौर। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उपकृत की तैयारी हो गई है. लिहाजा शिवराज सरकार अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद ने एल्डरमेन की संख्या बढ़ाने जा रही है. अनुमान के मुताबिक इस फैसले से प्रदेश में नगरीय निकाय से जुड़े एल्डरमेन के पद पर 838 नियुक्ति की जा सकेंगी. हाल ही में नगरीय निकाय विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार किया है. जिसके आदेश संभवत: इसी सप्ताह जारी हो जाएंगे. नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, नगर निगम में अब 8 एल्डरमेन नियुक्त किए जा सकेंगे. इसी प्रकार नगर पालिका में चार के स्थान पर छह एल्डरमेन की नियुक्ति की जा सकेगी. इसी प्रकार नगर परिषद में एल्डरमेन की संख्या 4 रहेगी. दरअसल राज्य शासन के इस फैसले की वजह शहरों में आबादी के साथ नगर निगम सीमा का विस्तार और इसके लिहाज से जन सुविधाओं पर ज्यादा फोकस करना है. यह बात और है कि, राज्य सरकार के इस फैसले के केंद्र में आगामी विधानसभा चुनाव भी है. राज्य सरकार प्रशासनिक अनुभव रखने वाले व्यक्ति को एल्डरमेन नियुक्त करती है. फिलहाल मध्य प्रदेश में नगर निगम की संख्या 16 जबकि 98 नगर पालिका और 299 नगर परिषद हैं. जिनमें अब नए आदेश के तहत एल्डरमैन नियुक्त किए जा सकेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!