अब होगी प्रियंका गांधी की एंट्री! जानिए कांग्रेस का नया प्लान

भोपाल। मिशन 2023 के पहले मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है. महिला कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के सभी बूथों पर दो-दो महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है. उधर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेश में महिला वोटर्स को ध्यान में रखकर चुनाव के पहले प्रियंका गांधी की एमपी में एंट्री हो सकती है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव बेहद रोचक होने वाला है. प्रिंयका गांधी की एमपी में एंट्री चुनाव में बीजेपी की राह को और मुश्किल कर सकती है.

प्रियंका की एंट्री बदलेगी चुनावी गणित: राजनीतिक जानकारों की मानें तो प्रियंका गांधी की यदि एमपी में एंट्री हुई तो आगामी विधानसभा का चुनावी गणित बदल सकता है. प्रियंका गांधी लोकप्रिय नेता हैं और महिलाओं के बीच उनका सीधा कनेक्ट है. राजनीतिक जानकार सुशील शर्मा कहते हैं कि प्रियंका गांधी की यदि एमपी के चुनाव में हुई तो चुनाव बेहद रोचक होगा. कांग्रेस के लिए यह चुनाव करो और मरो वाली स्थिति का है. दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस चुनाव को जीतने के लिए पूरा दम लगाएगी. वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक अजय बोकिल कहते हैं कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी ने महिलाओं को ध्यान में रखकर ही पूरा कैंपेन चलाया था, लेकिन उसके बहुत बेहतर परिणाम नहीं आए, देखना होगा कि यदि एमपी में उनकी एंट्री हुई तो कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचता है.

महिला कांग्रेस तैयारियों में जुटीः उधर महिला कांग्रेस ने चुनाव के पहले प्रदेश में सवा लाख महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए हर पोलिंग बूथ पर दो महिलाओं को जोड़ा जा रहा है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल कहती हैं कि इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है. ब्लॉक स्तर पर काम पूरा हो चुका है, अब हर पोलिंग बूथ पर 2 महिलाओं का जोड़ा जा रहा है. प्रियंका गांधी की एमपी में एंट्री को लेकर वे कहती हैं कि यह काम पार्टी का है कि किस नेता को एमपी में सक्रिय करना है, हमारा काम सिर्फ संगठन को मजबूत करने का है. हां यदि एमपी में वे सक्रिय हुई तो पार्टी का अच्छा लाभ मिलेगा.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!