बाबा महाकाल के दर पर MP सरकार, जानें आज CM शिवराज का उज्जैन प्लान

उज्जैन। मंगलवार को मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट मंत्रियों सहित उज्जैन में रहेंगे. पहली बार मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक उज्जैन में होगी. बैठक से पहले नव निर्मित प्रशासनिक संकुल भवन में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री और साथ साथ कई विभागों के सचिव और चीफ सेक्रेटरी भी उज्जैन रहेंगे.

उज्जैन जिला प्रशासन ने दी जानकारी: उज्जैन के कोठी रोड पर स्थित संकुल भवन में कैबिनेट की मीटिंग की तैयारी चल रही है. सभी जरुरी इंतजाम किये जा रहे हैं, जिसमें अधिकारियों की मीटिंग के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था, मीडिया की व्यवस्था और अधिकारियों की सुरक्षा पर भी खास ध्यान रखा जाएगा. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि, करीब 12:30 बजे मीटिंग शुरू होगी. मीटिंग के बाद मंत्री और अधिकारी महाकाल दर्शन और महाकाल विस्तारीकरण के कार्यों को देखने जा सकते हैं.

महाकाल की नगरी में वीआईपी जमावड़ा: उज्जैन के कोठी पैलेस के पास नए प्रशासनिक संकुल भवन में सुबह से वीआईपी का जमावड़ा शुरू हो जाएगा. कैबिनेट की मीटिंग में क्या क्या अजेंडा रहेंगे, ये अब तक पता नहीं चल पाया है. कैबिनेट की बैठक में संभवत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की तैयारियों से लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और अंत में संभवतः खुद सीएम अपने मंत्रियों को महाकाल पथ दिखाने और तैयारियों का जायजा लेने कॉरिडोर ले जा जा सकते है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!