उज्जैन का महाकाल कॉरिडोर कहलाएगा ‘महाकाल लोक’, शिवराज कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला

उज्जैन। शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक इतिहास में पहली बार उज्जैन में आयोजित हुई. इस कैबिनेट की बैठक में पहली बार CM की कुर्सी बाबा महाकाल के किनारे लगाई गई. बाबा जहां बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे वहीं शिवराज मंत्रियों के साथ साइड में बैठ सारी जानकारी देते दिखे. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मध्य प्रदेश के इतिहास में ये पहली बैठक है. सरकार के कैबिनेट की ये बैठक इस लिहाज से भी ऐतिहासिक रही क्योंकि इसमें भगवान को हाजिर नाजिर मान सारे फैसले हुए. महाकाल को साक्षी मान जब मंत्री और CM डिस्कशन कर रहे थे तो यह पल काफी दिलचस्प नजर आया. अमूमन ईश्वर के सामने बैठ सरकारी निर्णय लेने के मामले बिरले ही हैं.

महाकाल लोक होगा महाकाल कॉरिडोर: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट को बाबा महाकाल के सामने जानकारी देते हुए कहा कि यह काफी अद्भुत अनुभव है. कैबिनेट बैठक में मेन सीट पर बाबा महाकालेश्वर की बड़ी सी फोटो रखी गई और उनके बदल में दोनों तरफ CM समेत एमपी कैबिनेट के मंत्री बैठे. बैठक में महत्वपुर्ण फैसले लिए गए, अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल आ रहे हैं जो महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे, उनके स्वागत से जुड़ी सभी तैयारियों की मीटिंग में समीक्षा की गई. इसके बाद सीएम ने कहा कि देश में पहले से ही चार धाम हैं इसलिए उज्जैन का नाम उज्जैन धाम के स्थान पर महाकाल लोक किया जाना चाहिए. इस पर कैबिनेट के सभी सदस्यों ने एक स्वर में समर्थन जाहिर किया.

शिवराज की आउटडोर कैबिनेट मीटिंग: हालांकि MP में मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट की बैठक पहली बार राजधानी भोपाल के बाहर नहीं हो रही. इससे पहले भी आउटडोर बैठकों का चलन रहा है. मध्य प्रदेश में तीन बार राज्य कैबिनेट की बैठक भोपाल से बाहर हुई है. पहले दो बार मीटिंग राजधानी के बाहर हुई जिसमें खंडवा में क्रूज पर बैठक काफी चर्चित रही थी.

हनुमंतिया क्रुज कैबिनेट बैठक: MP में शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल दूसरी दफा खंडवा के हनुमंतिया टापू पर मिला. यह इंदिरा सागर बांध जलाशय में है जहां पर क्रूज के जरिए सरकार पर्टटन का बढ़ावा देने के मकसद से मिली. वाटर स्पोर्ट्स के साथ ही यहां लग्जरी रिसोर्ट की सुविधा भी है. यह मीटिंग 2 फरवरी 2016 को हुई.

सम्बंधित खबरे

महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!