गूगल बेंगलुरू में स्थापित कर रही कृत्रिम मेधा प्रयोगशाला

नई दिल्ली । गूगल बेंगलुरू में एक कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई) शोध इकाई स्थापित कर रही है। गूगल की योजना भारत के लिए उत्पाद विकसित कर वैश्विक स्तर पर ले जाना जारी रखने की है। कंपनी की एआई प्रयोगशाला गूगल रिसर्च इंडिया’ कंप्यूटर विज्ञान के बुनियादी शोध और एआई शोध पर ध्यान देगी। एआई विज्ञानी मनीष गुप्ता के नेतृत्व में गूगल की शोध टीम के अलावा कंपनी देशभर में शोधार्थियों के समुदाय के साथ साझेदारी भी करेगी ताकि स्वास्थ्य देखभाल,कृषि और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों के समाधान खोजे जा सकें। गुगल के उपाध्यक्ष (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स एंड पेमेंट्स) सीजर सेनगुप्ता ने कहा, हम भारत से अविश्वसनीय तौर पर प्रेरित हैं। यहां विश्व स्तरीय इंजीनियरिंग प्रतिभा, मजबूत कंप्यूटर विज्ञान कार्यक्रम और उद्यमिता है। भारत के पास एआई के विकास और इसे लागू करके बड़ी चुनौतियों से निपटने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि कंपनी नए उत्पाद पेश कर रही है और इसमें ऐसे फीचर जोड़ रही है जो मौजूदा इंटरनेट उपयोक्ताओं के साथ-साथ पहली बार इंटरनेट उपयोग करने वालों की भी मदद करने में सक्षम हैं। उन्होंने यह बात यहां ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में कही। इस मौके पर मौजूद सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि गूगल जैसी बड़े प्रौद्योगिकी मंचों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके उत्पाद उपयोक्ताओं के लिए सुरक्षित हों।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!