टॉयलेट में हाथ डालकर BJP सांसद ने की सफाई, Viral हुआ वीडियो

रीवा। अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर चर्चा का विषय बने गए हैं, दरअसल सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सांसद टॉयलेट की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं, इसमें लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. सांसद का वीडियो वायरल होने के बाद अब उनकी किरकिरी भी हो रही है.

टॉयलेट की सफाई कर रहे सांसद: सांसद जनार्दन मिश्रा जिले के मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के हनुमना स्थित खटखरी युवा मंडल द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत पौधारोपण अभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान वह शासकीय स्कूल का निरीक्षण करने लगे, टॉयलेट को गंदा देखकर उन्होंने खुद उसकी सफाई करने का जिम्मा उठा लिया. सांसद अपने हाथों से टॉयलेट को साफ करने लगे. सांसद ने टॉयलेट की सफाई करने का वीडियो अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है, जो अब चर्चा का विषय बना है.

खुद पोस्ट किया हाथ से सफाई करने का वीडियो: आपको बता दें रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने इसके पहले भी कई बार शौचालयों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया है. वर्ष 2014 में बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था. स्वच्छ भारत मिशन के तहत चारों ओर स्वच्छता बनाए रखने के लिए बीजेपी सांसद अक्सर प्रयासरत रहते हैं, इसी प्रयास के चलते उन्होंने विद्यालय के गंदे पड़े शौचलाय को अपने हाथों से साफ किया. सफाई करने का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद पोस्ट किया जो की अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    आवेदनों को शरीर पर लपेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया युवक, बोला “PM-CM कार से या पैदल आएं तो देंगे इनाम”,जानें पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवेदन दे-दे कर थक चुके एक युवक ने इस बार फिर से शिकायत का अलग तरीका अपनाया. यहां के एक गांव में अधूरी पड़ी…

    मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला आया सामने, ₹16. 50 पैसे की ग्लूकोज स्ट्रिप 1650 रुपये में और ₹1300 में खरीदी गई डस्टबिन

    मध्य प्रदेश में घोटालों (Corruption) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक जिलों और अलग-अलग विभागों से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!