व्यापारियों को बेचा जा रहा था गरीबों का अनाज, 22 क्विंटल गेहूं जब्त

इंदौर : राशन माफिया के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर एवं खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इसके तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों एवं खरीदारी करने करने वाले व्यापारी के गोदाम पर दबिश दी गई।

आरोपियों द्वारा गरीबों के लिए शासन से प्राप्त होने वाले गेहूं, चावल,बाजरा को, व्यापारियों को बेच कर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था।

गरीबों का 22 क्विंटल गेहूं व्यापारी को बेचा।

अपर कलेक्टर अभय बेडेकर के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम को साथ में लेकर क्राइम ब्रांच ने सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र की 63/2 महारानी रोड स्थित (1). हितेश पिता घनश्याम सिंह आजना निवासी 125 देवेंद्र नगर,अन्नपूर्णा इंदौर द्वारा संचालित शासकीय राशन की दुकान पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा शासन से गरीबों के लिए प्राप्त होने वाला 22 क्विंटल गेहूं, अवैध लाभ अर्जित करने की नीयत से गोविंद अग्रवाल पिता लक्ष्मण दास अग्रवाल निवासी 80 नौलखा इंदौर के नाम पर नवलखा कंपाउंड के सामने स्थित गोडाउन जिसको किराए पर लेकर संचालनकर्ता आरोपी (2).मयंक सिंघल पिता अशोक निवासी मुरई मोहल्ला, सयोगितागंज इंदौर को बेचा गया है ।

आरोपी मयंक द्वारा संचालित नवलखा स्थित गोडाउन का निरीक्षण करने पर पाया कि वहां आरोपी मयंक सिंघल द्वारा सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र की 63/2 महारानी रोड स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से ऑटो रिक्शा में अनाज मंगवाकर गोदाम में नई पैकिंग कर बाजार में बेचने का कार्य किया जा रहा था।

नवलखा कॉम्प्लेक्स के सामने गोदाम का निरीक्षण करने एवं आरोपी मयंक से पूछताछ करने पर इंदौर शहर के अन्य कई शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से प्राप्त 400 कट्टे गेहूं व चावल जिनकी कीमत लाखो रुपए है, गोदाम में मिले, जिसे इसी तरह सस्ते दामों पर खरीदकर नए ब्रांड की पैकिंग कर अधिक कीमत में बाजार में बेचने का कार्य किया जा रहा था।

इस मामले में खाद्य विभाग द्वारा उक्त सामग्री की जांच कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कारवाई की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!