सीएम शिंदे ने दिया शरद पवार को झटका, तेंदुआ सफारी परियोजना बारामती से वापस ली

मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ऐसा फैसला लिया है, जो एनसीपी प्रमुख शरद पवार को अखर सकता है। पवार के गढ़ कहलाने वाले बारामती क्षेत्र से सीएम शिंदे ने तेंदुआ सफारी परियोजना को वापस लेने का ऐलान किया है। सीएम का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को जुन्नार तालुका में ही स्थापित किया जाएगा, जो पहले ही तय किया गया था। दरअसल अजीत पवार जब उद्धव ठाकरे सरकार में डिप्टी सीएम थे, तब उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बारामती में स्थानांतरिक करने का फैसला लिया था। पहले इस योजना को जुन्नार तालिका में ही लगाने का प्रस्ताव था, लेकिन अजीत पवार के दौर में इस ट्रांसफर कर दिया गया था।
लेकिन मुख्यमंत्री शिंदे ने अब परियोजना के प्रस्ताव को रद्द कर कहा है कि यह परियोजना जुन्नार तालुका के अंबेगवां में की जाएगी। इस फैसले की जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर दी है। राज्य में सरकार के सत्ता में आते ही शिंदे-फडणवीस सरकार महा विकास अघाड़ी सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न फैसलों को रद्द करने की कोशिश कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ने अजीत पवार के एक और फैसले को रद्द कर एनसीपी को झटका दिया है। कहा जाता है कि मुख्यमंत्री शिंदे ने यह फैसला कर एक तीर से दो शिकार करने की नीति के तहत लिया है।
शिंदे गुट में शामिल हुए पूर्व विधायक शरद सोनवणे की मांग सफल हो गई है। गौरतलब है कि बारामती शरद पवार फैमिली का गढ़ रहा है। यहां से उनकी बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं और भाजपा उन्हें घेरने की कोशिश कर रही है। बारामती से प्रोजेक्ट वापस लेने पर अब तक एनसीपी का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन पवार फैमिली को यह बात अखरने वाली है। गौरतलब है कि वेदांता-फॉक्सकॉन की साझा परियोजना को महाराष्ट्र की बजाय गुजरात ले जाने पर शरद पवार ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों को गुब्बारा देकर बहलाने की तरह शिंदे को भी फुसला दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!