एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में युवती से रेपः दो युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर दिया वारदात को अंजाम

ग्वालियर। महिलाओं के साथ अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां चलती ट्रेन के अंदर दो युवक ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। मामले को लेकर युवती ने ग्वालियर पहुंच कर जीआरपी पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद शून्य पर मामला दर्ज कर जांच के लिए केस डायरी ठाणे जीआरपी को भेजा गया है।

मुंबई के कुर्ला और ठाणे रेलवे स्टेशन के बीच

दरअसल, ग्वालियर के बसंत विहार की रहने वाली युवती ने ग्वालियर जीआरपी पुलिस से शिकायत में बताया कि, 10 मार्च को उत्तर प्रदेश जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रही थी। तभी ट्रेन में यात्रा के दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उसी कोच में आ गए और बातचीत के दौरान उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना मुंबई के कुर्ला में लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन को छोड़ने और ठाणे रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के दौरान 40 मिनट के अंदर हुई।

इसके बाद जब युवती को होश आया, तो उसने ग्वालियर आकर जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराने के प्रयास किए। लेकिन ग्वालियर जीआरपी पुलिस को युवती की बात पर भरोसा नहीं किया। इसके बाद युवती भोपाल पहुंची और भोपाल रेलवे पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले की शिकायत की जिसके बाद ग्वालियर जीआरपी पुलिस युवती की शिकायत पर शून्य पर मामला दर्ज कर लिया और जांच के लिए केस डायरी को घटनास्थल ठाणे जीआरपी को भेज दी है। अब महाराष्ट्र की ठाणे जीआरपी पुलिस जांच कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!