शराबबंदी का नीतिश का फैसला सही, लेकिन पीएम मोदी का विकल्प नहीं बन सकते : उमा भारती

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम उमा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उनके राज्य में शराबबंदी लागू करने के लिए सराहना की, लेकिन साथ ही कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प नहीं हो सकते। दरअसल उमा लंबे समय से मध्यप्रदेश में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग कर रही हैं।
उन्होंने कहा, नीतीश ने कम से कम अपने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का साहस दिखाया है। यह पूछने पर कि क्या नीतीश मोदी के विकल्प के तौर पर उभर सकते हैं, उमा ने कहा, वह ऐसा नहीं कर पाएंगे, इसका सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि मोदी एक अद्वितीय व्यक्ति हैं, इसतरह के व्यक्ति कम ही होते हैं। भारती ने कहा, इसके अलावा, वह (मोदी) भगवान की रचना हैं और लोग उनके साथ हैं। लेकिन कुमार के प्रयासों से विपक्ष मजबूत होगा क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश में शराब की बिक्री में कमी करने की इच्छा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर महिलाएं इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाएंगी। भारती लंबे समय से महिलाओं की पीड़ा और उनकी शराबबंदी की मांग का हवाला देते हुए राज्य में शराब बिक्री का विरोध कर रही हैं।
उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अपने करीबी सहयोगी प्रीतम सिंह लोधी की आलोचना कर कहा कि उन्होंने लोधी को डांटा और इस मुद्दे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से माफी मांगने के लिए कहा। हालांकि भाजपा ने इस मामले में लोधी के माफी मांगने के बाद भी उन्हें पार्टी से निकाल दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!