अमित शाह के दौरे से पहले लोगों को अलर्ट रहना होगा, कोई झगड़ा कराना चाहे तो भी न करें: नीतीश कुमार

पटना। दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मुलाकात के बाद अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर पत्रकारों के सवाल पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोशिश होगी कि समाज में टकराव पैदा हो, हम चाहेंगे कि टकराव ना हो। उन्होंने कहा कि कुछ ना कुछ कोशिश कर सकते हैं कि किसी ना किसी इलाके में झगड़ा पैदा हो जाए इसलिए लोगों को अलर्ट रहना होगा। कोई झगड़ा कराना चाहे तो भी न करें।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23 और 24 सितंबर को सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया और किशनगंज का दौरा प्रस्तावित है। इससे पहले राज्य में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। जेडीयू नेता बीजेपी द्वारा बिहार का माहौल बिगाड़ने के आरोप लग रहे हैं। सीएम नीतीश ने भी अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इनकी समाज में टकराव पैदा करने की कोशिश हो सकती है। इसलिए लोगों से अलर्ट रहने की अपील है।
बिहार में नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा सीमांचल मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। इसमें पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार, ये चार जिले आते हैं। सीमांचल को आरजेडी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का गढ़ माना जाता है। नीतीश के एनडीए से अलग होने के बाद पहली बार अमित शाह बिहार आ रहे हैं। उनका पहला दौरा ही सीमांचल में रखा गया है। ऐसे में सियासी घमासान मचा हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!