LG ने की DTC बसों की खरीद मामले में कथित अनियमितता की CBI जांच की सिफारिश

नई दिल्लीःदिल्ली परिवहन निगम (DTC) द्वारा 1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद प्रक्रिया में अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. प्राप्त शिकायत की विभागीय स्तर पर जांच को सही पाते हुए दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने इस मामले को सीबीआई जांच कराने का प्रस्ताव उपराज्यपाल सचिवालय को भेजा था, जिसे उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है. नई आबकारी नीति, स्कूलों में नए कमरे निर्माण में भ्रष्टाचार की पहले से जारी सीबीआई जांच के बाद डीटीसी बसों से संबंधित कथित घोटाले में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार हर तरफ से घिरती नजर आ रही है।

डीटीसी बस खरीद मामले में कथित घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की शिकायत गत वर्ष दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने उपराज्याल से की थी. जिसे अब मंजूर कर लिया है. इस संबंध में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और विजेंद्र गुप्ता लगातार उपराज्यपाल से लगातार उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी, जिसके बाद उपराज्यपाल ने पहले शिकायत की जांच मुख्य सचिव को कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था.

अब उपराज्यपाल द्वारा मामले की सीबीआई जांच की स्वीकृति प्रदान करने के बाद दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार के स्वयं सिरमौर बन चुके हैं. अरविंद केजरीवाल को इस घोटाले की पूरी जानकारी थी. ऐसे में मौजूदा वक्त में जांच पूरी होने तक दिल्ली के परिवहन मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस तरह एक महीने के दौरान उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार द्वारा लिए गए तीन बड़े फैसलों आबकारी नीति लागू करने, स्कूलों में नए कमरे बनाने के नाम पर घोटाला और अब डीटीसी के बेड़े में नई बसों की खरीद के मामले में घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है, नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए.

बता दें, जुलाई 2019 में 1,000 लो फ्लोर बीएस-IV और बीएस-VI बसों की खरीद और मार्च 2020 में लो फ्लोर बीएस-VI बसों की मेंटेनेंस के लिए बोली लगाई थी जिसमें अनियमितता मिली थी. बाद में यह टेंडर रद्द कर दी गई थी. मुख्य सचिव ने अपनी रिपोर्ट में निविदा प्रक्रिया में गंभीर विसंगतियां, केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के दिशानिर्देशों और सामान्य वित्तीय नियमों के स्पष्ट उल्लंघन का उल्लेख किया था. इस मामले में तीन सदस्यों की रिटायर्ड आईएएस ओपी अग्रवाल की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित हुई थी. डीटीसी ने अभी तक अपने बेड़े को बढ़ाने के लिए 1,000 लो फ्लोर बसों की खरीद नहीं की है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!