200 साल पुरानी है होलकर कालीन गणेशोत्सव की परंपरा

इंदौर : लोकमान्य पं. बाल गंगाधर तिलक ने भले ही गणेश उत्सव को सार्वजनिक रूप से मनाने की शुरुआत की हो, लेकिन इंदौर में गणपति उत्सव का इतिहास 200 साल से ज्यादा पुराना है। मालवा के अधिपति रहे होलकर राजघराने में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है, जो पांच दिन मनाया जाता है। इसकी शुरुआत तुकोजीराव होलकर द्वितीय (1844-1886) के शासनकाल में हुई थी।

होलकर स्टेट में गणेश उत्सव मनाने की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन अब भी गणपति स्थापना व पूजन के साथ किया जा रहा है। गणपति अब भले ही राजबाड़ा के गणेश हॉल के बजाय मल्हार मार्तंड मंदिर के अपेक्षाकृत छोटे प्रांगण में विराजते हों, लेकिन उनके राजसी ठाठ अब भी देखते ही बनते हैं। होलकर स्टेट के कुल देवता मल्हार मार्तंड के मंदिर के सामने चौकी पर इंदौर के राजा गणपति पांच दिन के लिए विराजित होते हैं। तीसरे दिन उनके साथ महालक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की जाती है। पांचवें दिन गौरी-गणेश का विसर्जन किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार भी शनि गली जूनी इंदौर स्थित खरगौणकर परिवार के निवास से पालकी में सवार होकर गणपति बप्पा शाही लवाजमें के साथ राजवाड़ा के मल्हारी मार्तंड मंदिर पहुंचे, जहां उन्हें होलकर राजपरिवार की परंपरा के अनुसार पूजा – अर्चना कर स्थानापन्न किया गया।

मिट्टी की बनी होती है होलकर रियासत की गणेश प्रतिमा।

होलकर स्टेट के राजबाड़ा में स्थापित होने वाली मूर्ति ठोस मिट्टी की बनी होती है। परंपरागत रूप से गणपति की मूर्ति तराशने व निर्माण का कार्य खरगोनकर परिवार ही कर रहा है।

भगवान श्री गणेश को पहनाई जाती है होलकर पगड़ी।

होलकर स्टेट के राजपुजारी लीलाधर वारकर कहते हैं, राजबाड़ा के गणेश थोड़े अलग हैं। उन्हें होलकर पगड़ी पहनाई जाती है, अलग तरीके से सजाया जाता है, जिससे वे राजसी नजर आते हैं। राजबाड़ा में गणपति की दो मूर्तियां लाई जाती हैं। छोटे गणेश राजपरिवार के लिए, जबकि बड़े गणेश आम लोगों के पूजन के लिए। पूजन के समय हमें अंगरखा पहनना पड़ता है।

मल्हार मार्तंड मंदिर आ गए गणपति।

मंदिर मैनेजर राजेंद्र जोशी कहते हैं, पहले गणपति होलकर राजघराने के राजबाड़ा के गणेश हॉल में विराजते रहे। 1984 की भयानक आग व दंगे की चपेट में आए मल्हार मार्तंड मंदिर का जीर्णोद्धार 2007 में कराया। इसके बाद से गणपति की स्थापना इस मंदिर में की जाने लगी। इसकी एक वजह यह भी थी कि राजबाड़ा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन चला गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!