15 वर्ष पुराने मामले में हिंदू संगठनों के 11 लोगों को जेल

इंदौर : जिला न्यायालय ने मंगलवार देर शाम जारी किए एक आदेश में 2007 में हुए गणगौर घाट मामले में 10 से ज्यादा लोगों को जेल भेज दिया। इन्हें छह माह से 2 साल की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि 15 साल पहले गणगौर घाट में हुए विवाद के बाद हिंदू संगठन से जुड़े इन लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान थाने में बम फेंका था। आरोपियों ने छत्रीपुरा थाने में आग लगाने बाद पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी थी। इन पर शासकीय कार्य में बाधा, बलवा सहित कई धाराएं लगाई गई थी। सभी आरोपियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं से बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया।
जिला कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश महेश कुमार झा ने 2007 में हुए एक घटनाक्रम में जीतू पुत्र रामचंद्र कुशवाह निवासी छत्रीबाग, बंशी पुत्र दौलत राम चौरसिया निवासी महूनाका, प्रकाश राठौर, किशोर दांगी, नितिन पुत्र सुभाष निगम, शक्ति पाटील, महेश पाटील, विकास, आकाश और अन्य को दो साल से छह माह की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

2007 का है मामला।

आरोपियों ने 13 जुलाई 2007 को छत्रीपुरा थाने में आग लगाने के साथ बम फेंक दिया था। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। रोके जाने पर आरोपियों ने विवाद भी किया था। इस मामले में पुलिसकर्मियों की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया था।

सजा पाने वाले बीजेपी संगठन में पद पर काबिज।

जानकारी के मुताबिक सजा पाने वाले जीतू कुशवाह बीजेपी संगठन में पदाधिकारी हैं। वहीं किशोर दांगी वर्तमान पार्षद प्रिया दांगी के जेठ हैं। प्रकाश राठौर पूर्व पार्षद हेमलता राठौर के भाई हैं और बीजेपी संगठन का काम संभालते हैं। इसके साथ ही बंशी चौरसिया पूर्व एल्डरमैन के पद पर रहने के साथ बीजेपी संगठन में कई पदों पर रहे हैं।

रात में थाने पर लगी भीड़।

सजा के आदेश मंगलवार देर शाम कोर्ट से जारी हुए। जेल बंद होने के चलते सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्रीपुरा थाने लाया गया। सजा की जानकारी जैसे ही बीजेपी से जुड़े पदाधिकारियों को लगी तो वे थाने पर इकट्‌ठा हो गए। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद उन्हें रवाना किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!