मध्‍य प्रदेश में तिरंगा अभियान से कोई न छूटे, गांवों में राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता हो सुनिश्चित: सीएम शिवराज

इंदौर : हर घर तिरंगा अभियान हमारी देशभक्ति की अभिव्यक्ति है। प्रदेश के हर घर पर तिरंगा फहराए। कोई गांव और वार्ड का घर अभियान में सम्मिलित होने से न छूटे। दूरस्थ गांवों में भी राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित हो। सभी वर्गों की अभियान में भागीदारी होनी चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कलेक्टर ध्वज विक्रय केंद्रों की जानकारी के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें। सभी मंत्री, नगरीय निकाय और पंचायतों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, संगठनों के पदाधिकारी और विद्यार्थी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाते हुए इंटरनेट मीडिया पर फोटो अपलोड करें। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान ने आनंद और उत्साह से आजादी का पर्व मनाने का अवसर प्रदान किया है। समाज के सभी वर्गों, जन अभियान परिषद, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थान, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से अभियान की गतिविधियों का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने दतिया जिले में झंडा बिग्रेड के नवाचार की सराहना करते हुए अन्य जिलों को भी इसका अनुसरण करने के लिए कहा। दतिया में हर घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पचास घर पर दो-दो व्यक्तियों की झंडा बिग्रेड बनाई गई है। बैतूल में मानव श्रंखला, नीमच में आकर्षक तिरंगा आकृति, शिवपुरी में आइटीबीपी और सीआरपीएफ के सहयोग से मानव श्रृंखला, कटनी में अमृत सरोवर पर तिरंगा यात्रा, झाबुआ में तिरंगा गरबा, इंदौर में सिटी बसों से अभियान के प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 39 लाख झंडों का वितरण किया जा चुका है। बैठक में सभी जिलों के प्रभारी मंत्री, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!