धार की कारम नदी:एक नहीं 2 जगह से हुआ डैम में रिसाव, बांध का पानी किया जा रहा खाली, आर्मी की एक कंपनी अलर्ट मोड पर

भोपाल। 304.44 करोड़ की लागत से धार की कारम नदी पर बनाए जा रहे डैम का काम पिछले 4 सालों से चल रहा है. बताया जा रहा है धार जिले में बीते रोज जमकर बारिश होने से बड़ी मात्रा में बारिश का पानी बांध में पहुंचा और बांध पानी के दवाब को पूरी तरह से झेल नहीं पाया. इसके चलते गुरूवार शाम पहले बांध के एक तरफ से पानी का लीकेज और मिट्टी बहना शुरू हुई. इसकी खबर लगते ही आला अधिकारियों को इसकी सूचना देकर इसे दुरूस्त करने का अभियान शुरू किया गया.

मंत्री बोले 3 दिन में कराई जाएगी जांच: जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के मुताबिक बारिश ज्यादा होने के बाद बड़ी मात्रा में पानी बांध में पहुंचने से ऐसे हालात बने हैं. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि, यह एक गंभीर मामला है. मामले की जांच कराई जा रही है. इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो 3 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी. इसमें अधिकारी से लेकर ठेकेदार तक जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

नहर बनाकर निकाला जा रहा पानी: देर रात तक इसके ठीक कर लिया गया. अधिकारी राहत की सांस ले पाते उसके पहले ही शुक्रवार सुबह बांध के दूसरी तरफ से पानी का रिसाव शुरू हो गया. बांध पर पानी के दवाब को कम करने के लिए डैम का पानी खाली किया जा रहा है. बॉल्ब खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है. साथ ही एक नहर बनाकर भी पानी निकाला जा रहा है. आला अधिकारियों के मुताबिक डैम में जितना पानी आ रहा है, उससे ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है.

सम्बंधित खबरे

MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!