राज्यपाल उइके को मुख्यमंत्री बघेल ने रक्षाबंधन पर उपहार भेजकर दी शुभकामनाएं

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी भेजा है. उन्होंने राखी के साथ भेजे पत्र में कहा है कि प्रदेश के महिलाएं आपकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रही हैं. बाद में मुख्यमंत्री ने भी उन्हें मिठाई और उपहार के साथ एक संदेश भेजा. उन्होंने लिखा, भाई और मुख्यमंत्री के रूप में मैं सभी कर्त्तव्य निभाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा.

सीएम ने दी रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं: राज्यपाल अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि “आपने मुझे राखी भेजकर जो आत्मीयता और सद्भावना का संदेश भेजा है. वह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगी. आपकी राखी पाकर मुझे और मेरे परिवारजनों को सुखद अनुभूति हुई है. मुझे विश्वास है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद हम पर सदैव बना रहेगा. भाई के रूप में मैं अपना कर्त्तव्य निभाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा. मुख्यमंत्री बघेल ने राज्यपाल उइके को उपहार और मिष्ठान भेजकर उनके स्वस्थ, सुखी और यशस्वी जीवन की कामना की.”

पूर्व सांसद और राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सहित अन्य बहनों ने बांधे रक्षासूत्र

मुख्यमंत्री को पूर्व सांसद और राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सहित अन्य बहनों ने बांधे रक्षासूत्र: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक सहित अन्य बहनों ने राखी बांधे. बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुदीर्ध और सुखमय जीवन की मंगल कामना की. मुख्यमंत्री बघेल ने रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों के स्नेह के लिए उनका आभार जताया. उन्हें उपहार सामग्री भी भेंट की. इस अवसर पर उपाध्यक्ष, अन्त्यावसायी सहकारी वित्त और विकास निगम नीता लोधी, सीमा वर्मा, शारदा देवी वर्मा, किरण सिन्हा ने भी राखी बांधकर उनके सुदीर्ध और सुखमय जीवन की मंगल कामना की.

ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मकुमारी कमला दीदी के साथ आयी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य ब्रह्माकुमारी दीदियों ने मुख्यमंत्री बघेल को राखी बांधी. उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की. मुख्यमंत्री बघेल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया. इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी वनीषा दीदी, ब्रह्मकुमारी सिमरन दीदी, ब्रह्मकुमार हिरेंद्र नायक और ब्रह्मकुमार महेश भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!