सीएम बघेल का बड़ा बयान, देश के बंटवारे के लिए सावरकर और जिन्ना जिम्मेदार

रायपुर/दुर्ग: आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान देश में जोर शोर से जारी है. राजनीतिक दलों में भी देश प्रेम को दिखाने की होड़ चल रही है. बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान का नारा बुलंद कर रही है तो कांग्रेस भारत जोड़ो पदयात्रा से लोगों को आजादी का दिवस मनाने के लिए प्रेरित कर रही है. लेकिन इस बीच स्वतंत्रता दिवस पर सियासत भी चरम पर है. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर और दुर्ग में मीडिया से बात करते हुए आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोला है. सीएम भूपेश बघेल ने बंटवारे के लिए विनायक दामोदर सावरकर और मोहम्मद अली जिन्ना को जिम्मेदार ठहराया है. सीएम बघेल ने कहा कि “देश के विभाजन के लिए गांधी या नेहरू नहीं बल्कि सावरकर और मोहम्मद अली जिन्ना जिम्मेदार हैं” सीएम ने यह बाते दुर्ग के पाटन में भारत जोड़ो पदयात्रा के समापन पर कही.

देश के विभाजन के लिए सावरकर और जिन्ना जिम्मेदार: सीएम भूपेश बघेल ने आरएसएस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कि टू नेशन थ्योरी यानी की दो राष्ट्र के सिद्धांत का प्रस्ताव सावरकर ने दिया था. इसी प्रस्ताव का मोहम्मद अली जिन्ना ने समर्थन किया था. बीजेपी और आरएसएस के लोग विभाजनकारी हैं. सीएम बघेल ने सवाल पूछते हुए कहा कि आरएसएस की देश की आजादी की लड़ाई में क्या भूमिका थी. आरएसएस का गठन 1925 में हुआ था. ये लोग अभी भी अंग्रेजों की आलोचना नहीं करते, बल्कि ये लोग गांधी की आलोचना करते हैं” सीएम बघेल ने आगे कहा कि आज के दिन देश का बंटवारा हुआ था. देश के विभाजन के लिए गांधी या नेहरू नहीं बल्कि सावरकर जिम्मेदार हैं.

भारत छोड़ो आंदोलन को कुचलने में लगे थे आरएसएस के लोग: सीएम बघेल ने आरोप लगाया कि आरएसएस के लोग भारत छोड़ो आंदोलन को कुचलने में लगे हुए थे. आज भी बहुत सारे लोग महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल को दोषी मानते हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मैं यह बोलता हूं कि आरएसएस 1925 में बना था. उस समय ये लोग क्या कर रहे थे जब भारत में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में हर कोई अपना योगदान दे रहा था. साल 1942 में अंग्रेजो भारत छोड़ो नारे के तहत भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया गया. लेकिन इसमें भी आरएसएस के लोग श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर गोलवलकर तक यह सलाह दे रहे थे कि देश की आजादी के इस आंदोलन को कैसे कुचला जाए.” “ये लोग अंग्रेजों की मुखबिरी करने का काम करते थे. 1925 में सावरकर ने हिंदू महासभा में बोलते हुए कहा कि इस देश के दो राष्ट्र बनने चाहिए. जिसका मोहम्मद अली जिन्ना ने समर्थन किया”

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!