राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पीएम मोदी को बांधी राखी,उन्होंने प्रधानमंत्री को भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षा बंधन की अग्रिम बधाई दी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली दौरे के दौरान आज राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की. राज्यपाल उइके ने प्रधानमंत्री को भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षा बंधन की अग्रिम बधाई दी. उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों की ओर से प्रधानमंत्री के कलाई पर प्रथम राखी बांधी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. राज्यपाल ने प्रधानमंत्री जी को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.

प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जोर देने की जरुरत: राज्यपाल उइके ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी. अपराध नियंत्रण को लेकर अपने विचार साझा किए. राज्यपाल उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि “छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिये और अधिक सार्थक प्रयास की आवश्यकता है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति से प्रदेश के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा, इसलिए उनके हितों का ध्यान रखने की जरूरत है.”

गोबर से बना सामान की भेंट: इस दौरान राज्यपाल उइके ने प्रधानमंत्री को प्रदेश के गौशाला द्वारा तैयार गोबर की माला, गौमूत्र और अन्य उत्पाद भेंट किए. साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के एक जनजातीय कलाकार द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री का स्केच और राजभवन द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका “एक आशा” भी भेंट की.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!