जर्मनी के तानाशाह हिटलर की घड़ी 8 करोड़ से ज्यादा में नीलाम

वाशिंगटन । जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की घड़ी अमेरिका के मैरीलैंड के एक ऑक्शन हाउस में एक नीलामी में बेच दिया गया है। इस घड़ी को द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष के रूप में 2 से 4 मिलियन डॉलर के बीच बिकने की उम्मीद थी, लेकिन यह 1.1 मिलियन डॉलर यानी 8 करोड़ रुपए से ज्यादा में ही बिक सकी। इस घड़ी में स्वास्तिक का निशान बना हुआ है और एएच लिखा हुआ है। इसकी नीलामी एलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन द्वारा की गई थी। यह घड़ी संभवतः हिटलर को उसके 44वें जन्मदिन पर 20 अप्रैल 1933 को तोहफे में दी गई थी। जानकारी के मुताबिक घड़ी में तीन तारीखें हैं हिटलर की जन्म तिथि, वह तारीख जब वह चांसलर बना और जिस दिन नाजी पार्टी ने मार्च 1933 में चुनाव जीता। नीलामी घर के अनुसार घड़ी को एक स्मारिका के रूप में हासिल किया गया था, जब लगभग 30 फ्रांसीसी सैनिकों ने बरगॉफ पर धावा बोल दिया था।
वहीं इस घड़ी की नीलामी की यहूदी नेताओं ने कड़ी निंदा की है। 34 यहूदी नेताओं द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र में इस घड़ी की बिक्री को ‘घृणित’ बताया गया है। उन्होंने कहा कि इस बिक्री से उन लोगों को मदद मिली है, जो आदर्श रूप से नाजी पार्टी के लिए खड़े थे। हालांकि ऑक्शन हाउस के अध्यक्ष बिल पैनागोपुलोस ने नीलामी का बचाव किया और कहा कि इस घड़ी को एक यूरोपीय यहूदी ने खरीदा है।
नीलामी घर ने कहा कि हिटलर की घड़ी की बिक्री का उद्देश्य इतिहास को संरक्षित करना था। सबसे अधिक बिकने वाली वस्तुओं को निजी संग्रह में रखा जाता है या होलोकॉस्ट संग्रहालयों को दान कर दिया जाता है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिंडी ग्रीनस्टीन ने कहा चाहे इतिहास अच्छा हो या बुरा इसे संरक्षित किया जाना चाहिए, अगर आप इतिहास को नष्ट करते हैं तो कोई सबूत नहीं बचेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!