सूर्यकुमार के अर्धशतक से भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

 सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के तेजतर्रार अर्धशतक और श्रेयस अय्यर के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई. वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स (50 गेंद में 73 रन, आठ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक से पांच विकेट पर 164 रन बनाए जिसके जवाब में भारत ने सूर्यकुमार (44 गेंद में 76 रन, आठ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और श्रेयस अय्यर (24) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 85 रन की साझेदारी से छह गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 165 रन बनाकर जीत दर्ज की. श्रृंखला के अंतिम दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे.

कप्तान रोहित शर्मा हुए रिटायर्ड हर्ट : लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को शुरुआत में ही झटका लगा जब कप्तान रोहित शर्मा पांच गेंद में 11 रन बनाने के बाद कमर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. सूर्यकुमार अच्छी लय में दिखे. उन्होंने ओबेद मैकॉय पर तीन चौके मारे जबकि अज्लारी जोसेफ की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने डोमीनिक ड्रेक्स का स्वागत भी लगातार दो चौकों के साथ किया. उन्होंने अय्यर के साथ मिलकर पावर प्ले में टीम का स्कोर 56 रन तक पहुंचाया. सूर्यकुमार ने जेसन होल्डर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा और फिर अकील हुसैन पर छक्के के साथ सिर्फ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

आवेश खान रहे इंडीज बल्लेबाजों के निशाने पर : इससे पहले, रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने एक बार फिर आवेश को निशाने पर रखा. उनके पहले तथा पारी के तीसरे ओवर में मायर्स ने लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा. मायर्स ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए भुवनेश्वर पर भी दो चौके जड़े और फिर पंड्या का स्वागत छक्के के साथ किया. मायर्स ने ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर पावर प्ले में टीम का स्कोर 46 रन तक पहुंचाया. मायर्न ने रविचंद्र अश्विन पर भी दो चौके मारे लेकिन पंड्या ने दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ने वाले किंग (20) को बोल्ड करके 50वां टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया. अश्विन और पंड्या के बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाया लेकिन मायर्स को नहीं रोक पाए. मायर्स ने अश्विन पर छक्के के साथ 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. मायर्स ने 14वें ओवर में आवेश पर लगातार दो चौके मारे जबकि कप्तान निकोलस पूरण ने भी गेंद को बाउंड्री से दर्शन कराए.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!