मध्य प्रदेश में चला असदुद्दीन ओवैसी का जादू, निकाय चुनाव में पार्षद की 7 सीटें पर कब्जा

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में (एआईएमआईएम) ने बुधवार को तीन सीटों पर जीत हासिल की है. स्थानीय चुनाव में एआईएमआईएम (AIMIM) की कुल संख्या अब 7 हो गई है. 6 जुलाई को हुए स्थानीय चुनाव के पहले चरण में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ने 4 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि 13 जुलाई को हुए इन चुनावों के दूसरे चरण में तीन सीटें जीती है.

तीन सीटों पर फिर जीत: हैदराबाद मुख्यालय वाली पार्टी ने खरगोन नगर परिषद (KMC) में तीन सीटों पर जीत हासिल की है. ​​यह पहली बार है जब एआईएमआईएम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ा. बुधवार को एआईएमआईएम की अरुणा बाई ने खरगोन नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार सुनीता देवी को 31 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से ताल्लुक रखने वाली अरुणा बाई ने कहा कि, वह वह असदुद्दीन ओवैसी के विचारों से प्रभावित होकर एआईएमआईएम में शामिल हुईं थीं.उन्होंने डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करने की बात कही थी. एआईएमआईएम के दो अन्य विजेता शकील खान और शबनम हैं. खरगोन नगर परिषद में 18, कांग्रेस 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने आठ सीटें जीती हैं.

दो चरणों में हुए थे चुनाव: पहले चरण के मतदान के लिए रविवार को हुई मतगणना में, एआईएमआईएम ने 4 सीटें जीती थीं. जबलपुर में 2 बुरहानपुर और खंडवा में एक-एक. ओवैसी ने अपने प्रचार के लिए खंडवा, भोपाल और जबलपुर में जनसभाओं को संबोधित किया था. मप्र में 16 नगर निगमों, 99 नगर परिषदों और 298 नगर परिषदों सहित 413 नगर निकायों के लिए स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में 6 और 13 जुलाई को हुए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!