नितिन गडकरी बोले- जीवन में राजनीति के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जो कि करने लायक है

नागपुर । देश की राजनीति में एक मुकाम हासिल कर चुके केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं। कोई भी विषय हो, वह खुलकर अपनी राय रखते हैं। इसी तरह उन्होंने अब राजनीति को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। दरअसल, नितिन गडकरी रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बार मुझे ऐसा लगता है कि मैं राजनीति कब छोड़ूं और कब नहीं। क्योंकि जीवन में राजनीति के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जो कि करने लायक हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि हमें ये समझना चाहिए कि राजनीति आखिर है क्या। अगर बारीकी से देखें तो राजनीति समाज के लिए है। समाज का विकास करने के लिए है। लेकिन वर्तमान में राजनीति 100 फीसदी सत्ता नीति (सत्ता के लिए) होकर रह गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे कभी-कभी तो लगता है कि मैं राजनीति कब छोड़ दूं।
नितिन गडकरी अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि जो मुख्यमंत्री बनते हैं, वो इसलिए परेशान रहते हैं कि पता नहीं कब हटा दिया जाए।  गडकरी ने कहा था कि आजकल हर किसी की समस्या है, हर कोई दुखी है। विधायक इसलिए दुखी हैं, क्योंकि वो मंत्री नहीं बन पाए। मंत्री इसलिए दुखी हैं, क्योंकि उन्हें अच्छा विभाग नहीं मिला। अच्छे विभाग वाले इसलिए दुखी हैं, क्योंकि वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। जो मुख्यमंत्री बन पाए वो इसलिए दुखी हैं, क्योंकि कब रहेंगे और कब जाएंगे, इसका भरोसा नहीं है। वहीं अब उनका राजनीति को लेकर दिया गया बयान भी चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम के वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!