अभिनेत्री कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ विवादों में, कांग्रेस भड़की, बताया ‘भाजपा की एजेंट’

नई दिल्ली । बॉलीवुड की मुखर अभिनेत्री कंगना रनौत अपने तल्ख बयानों के लिए ही नहीं बल्कि फिल्मों को लेकर भी विवादों में घिर जाती हैं। कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ पर भी काफी हंगामा हुआ था और अब उनकी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ विवादों के साए में घिर गई है। इस फिल्म में कंगना रनौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में हैं। कंगना ने इस फिल्म को निर्देशित भी किया है। कांग्रेस ने ‘इमरजेंसी’ पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इस फिल्म के जरिए इंदिरा गांधी की इमेज खराब करने की कोशिश की गई है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि फिल्म रिलीज किए जाने से पहले उन्हें दिखाई जाए। ‘इमरजेंसी’ में कंगना ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की है, बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया है। कुछ दिन पहले ही कंगना ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसमें कंगना को इंदिरा गांधी के किरदार में खूब सराहा गया। टीजर की भी खूब तारीफें हुईं। लेकिन इस फिल्म पर मध्य प्रदेश में सवाल उठने लगे हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एमपी की कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कंगना रनौत को भाजपा की एजेंट बताया। साथ ही कहा कि कंगना ने बीजेपी के कहने पर ही इंदिरा गांधी का रोल किया है ताकि वह उनकी इमेज खराब कर सकें। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि फिल्म रिलीज करने से पहले उन्हें दिखाई जाए। कहा जा रहा है कि ‘इमरजेंसी’ में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1975 से 1977 तक लगी इमरजेंसी की कहानी दिखाई जाएगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। कांग्रेस पार्टी की आपत्ति पर बीजेपी का भी रिएक्शन आया है। एमपी के भाजपा प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है, इसलिए फिल्म पर आपत्ति जताई है। ‘मणिकर्णिका’ और ‘थलाइवी’ के बाद ‘इमरजेंसी’ कंगना रनौत की तीसरी बायोपिक होगी। ‘मणिकर्णिका’ में निभाए झांसी की रानी के किरदार के लिए एक्ट्रेस को नेशनल अवॉर्ड मिला था। ‘इमरजेंसी’ के अलावा कंगना रनौत ‘तेजस’ और ‘टिकू वेड्स शेरू’ में नजर आएंगी। हाल ही कंगना ‘धाकड़’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!