आरोपी महिला आरती दयाल का छलका दर्द,बोली- आर्थिक और मानसिक रूप से हुई कमजोर

इंदौर। हनी ट्रैप मामले की मुख्य आरोपी आरती दयाल आज इंदौर की जिला कोर्ट में पेशी के दौरान आई हुई थी, इस दौरान  बात करते हुए आरती ने बताया कि षड्यंत्र के तहत कुछ लोगों ने उसे फंसाया है, लेकिन मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और जल्द ही न्यायपालिका दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी. वहीं कोर्ट पेशी के दौरान आरोपी महिला ने कोर्ट के समक्ष बैंक अकाउंट खोलने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जो एसआईटी ने जब्त किए उनकी कॉपी की मांग की है जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है.

पेशी के लिए इंदौर जिला कोर्ट पहुंची आरती: तकरीबन 2 साल पहले इंदौर की पलासिया पुलिस ने भोपाल की कुछ आरोपी महिलाओं को निगम अधिकारी हरभजन सिंह को ब्लैक मेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया था. इस पूरे मामले में जहां लगातार जांच पड़ताल करने के बाद कोर्ट ने आरोपी महिलाओं को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, तो वहीं मामले की सुनवाई इंदौर की जिला कोर्ट में चल रही है. पिछले दिनों एक के बाद एक इस पूरे मामले में पकड़ी गई महिला जमानत पर छूट चुकी हैं, इसी के तहत आज आरती भी पेशी के लिए इंदौर की जिला कोर्ट पहुंची. आरोपी आरती दयाल ने कहा कि “मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है और न्यायपालिका जल्द ही इस मामले में जो दोषी हैं उन लोगो के खिलाफ करवाई करेगी. अपराधी जल्द सामने आ जाएंगे.”

हनी ट्रैप मामले के चलते परेशान हो रही आरोपी: आरती दयाल ने यह भी कहा कि “इस मामले से मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो चुकी है, मैं इस पूरे केस के कारण आर्थिक रूप से डिस्टर्ब हुई है और परिवारिक रुप से भी मुझे काफी परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा है. आज जहां आम आदमी कहीं पर भी आसानी से आ जा सकता है, लेकिन इस केस के चलते हम आसानी से कहीं पर आ जा नहीं सकते.” वहीं निगम अधिकारी हरभजन सिंह को लेकर आरती दयाल का कहना है कि “मैं तो उनसे कभी मिली भी नहीं थी, यदि हरभजन सिंह के पास कोई प्रूफ है तो वे कोर्ट में प्रूफ करें. जो वीडियो सामने आए थे, वह हमारे पास से नहीं मिले थे उनकी भी जांच होनी चाहिए.”

जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे: फिलहाल आरती दयाल ने कई तरह के दावे किए हैं और न्यायपालिका पर भरोसा जताया है, वहीं आरती ने इशारों ही इशारों में कई लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!