MP में फिर चलेगा बदमाशों के खिलाफ अभियान, PHQ ने सभी एसपी को जारी किए आदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश भर में गुंडों-बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश के बाद पीएचक्यू ने सभी एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं. पुलिस अधीक्षकों को बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने और इसकी रिपोर्ट पीएचक्यू को भेजने के लिए कहा गया है. पीएचक्यू ने पुलिस अधीक्षकों को लोकल इंटेलीजेंस मजबूत करने के भी निर्देश दिए हैं.

सीएम ने दिए थे अभियान चलाने के निर्देश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे. सीएम ने कहा था कि, यह अभियान सिर्फ भोपाल ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर चलाए जाएं. इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं. पुलिस मुख्यालय ने कहा कि, अभियान को लेकर लगातार रिपोर्ट भेजी जाए कि, कितने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई. अवैध मादक पदार्थ मामले में कितनी कार्रवाई हुई और कितने बदमाशों को जिला बदर किया गया.पीएचक्यू ने कहा इंटेलीजेंस मजबूत करें: पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि, जिला स्तर पर इंटेलीजेंस सिस्टम को मजबूत किया जाए. बेसिक पुलिसिंग को अपनाया जाए, जिले में होने वाली तमाम गतिविधियों की खबर पुलिस को हर हाल में होनी चाहिए. दरअसल कई मामलों में देखने में आया है कि, खरगौन जैसी घटनाओं को लेकर पुलिस को पहले से कोई भनक भी नहीं लग सकी थी. इसको देखते हुए बेसिक पुलिसिंग को लेकर जोर दिया जा रहा है. गौरतलब है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अप्रेल माह में भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस को संबोधित करते हुए बेसिक पुलिसिंग पर जोर देने की बात कही थी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!