जांच में ब्लैकमेलिंग की पुष्टि, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर चार लोगों के खिलाफ FIR

इंदौर। शहर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम पर महिला एएसआई को गोली मारकर घायल करने और खुद गोली मारकर आत्महत्या करने वाले थाना प्रभारी के मामले में इंदौर पुलिस ने जांच पूरी करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ये घटना 24 जून को हुई थी.

महिला एएसआई गंभीर घायल हुई थी : इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में भोपाल के श्यामला हिल्स थाना प्रभारी हाकम सिंह पंवार ने पहले लेडी ASI रंजना को गोली मारी, फिर खुद के सिर पर फायर कर दिया था. इसमें रंजना गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पंवार की मौके पर ही मौत हो गई थी. मामले की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने लगभग 15 दिनों में साक्ष्यों की जांच की. मृतक के परिजनों के बयान के अलावा, रंजना और उसके भाई व पंवार की पत्नी होने का दावा करने वाली एक महिला के बयान लिए थे. तमाम छानबीन के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

एएसआई के भाई की हो चुकी है मौत : रंजना उसका मृतक भाई कमलेश, रेशमा उर्फ़ जग्गू व एक कपड़ा व्यापारी गोविन्द जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है. रंजना के भाई कमलेश की कुछ दिनों पहले ही रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई. जो महिला पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हुई थी, वह पंवार को अपने पितातुल्य बता चुकी थी. जबकि ये बातें निकलकर सामने आ रही थीं कि उसी ने पंवार को ब्लैककमेल किया.

महिला भी कर रही थी ब्लैकमेल : गोलीकांड के तुरंत बाद रेशमा नामक महिला अस्पताल पहुंच गई थी. रेशमा ने दावा किया था कि वह पंवार की पत्नी है. कई वर्ष पूर्व उसने और इसंपेक्टर ने विवाह कर लिया था, वह मुस्लिम थी लेकिन शादी के बाद वह हिन्दू बन गयी. उसने एक मकान के लोन संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत किये थे. पुलिस ने उक्त महिला को भी जाँच के दायरे में रखा था. पुलिस ने जब छानबीन की तो मोबाइल में कई ऑडियो मिले, जिसमे वह इंस्पेक्टर पंवार से पैसों की मांग कर रही थी. इस बारे में हरिनारायण चारी मिश्रा, पुलिस कमिश्नर, इंदौर का कहना है कि जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!