तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

चेन्नई: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में चेन्नई से कुड्डालोर जा रही सरकारी परिवहन निगम की बस एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई. दुर्घटना में बस में सवार दो महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हो गए हैं. यह भीषण सड़क हादसा, सुबह करीब 9 बजे हुआ. घायलों को चेंगलपट्टू स्थित जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

घटना पर बात करते हुए चेंगलपट्टू जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. दुर्घटना की जांच जारी है. यह भी बताया गया कि हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘चेंगलपट्टू में सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

  • Pained by the loss of lives due to an accident in Chengalpattu. My thoughts are with those who have lost their loved ones. May the injured recover soon: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) July 8, 2022

वहीं, राज्यपाल आर एन रवि ने चेंगलपट्टू जिले में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने प्रत्येक शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!