मतदान के लिए वोटर आईडी कार्ड और पर्ची लेने पहुंची पत्नी, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली है पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारि मिश्र को शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर कर दिया है. पुलिस कमिश्नर ने इस पूरे मामले में एमआईजी पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है कि पीड़िता की शादी तकरीबन 8 से 10 साल पहले एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले शब्बीर खान से हुई थी. मगर शादी के कुछ सालों के बाद से ही पति महिला पर एक फ्लैट को उसके नाम पर रजिस्ट्री कराने की मांग करने लगा. इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ. तकरीबन 4 महीने पहले महिला घरेलू कलह की वजह से ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थी.

मकान हड़पना चाहता है पति : पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा है कि इंदौर में हो रहे नगर निमग के मेयर के चुनाव में वह वोट करना चाहती थी. मगर उसका Voter ID Card ससुराल में ही था. जिसकी वजह से वो पति के पास गई. वह वोटिंग करने के लिए जा रही थी, इसके लिए उसे वोटर आईडी कार्ड और पर्ची की जरूरत थी. ये दोनों चीजें उसके पति के पास थीं. इन्ही दोनों चीजें मांगने पर पति ने मकान उसके नाम करने की शर्त रखी. इस शर्त को मानने से महिला ने इंकार कर दिया जिससे पति नाराज हो गया और तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर घर से भगाा दिया.

बीते 4 माह से चल रहा पति से विवाद : पीड़िता का कहना था कि 4 महीने से वह पति के द्वारा विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थी और जब पिछले दिनों नगर निगम चुनाव में वोट डालने को लेकर वह अपने पति के घर पहुंची और मतदान पर्ची और वोटर आईडी कार्ड मांगा तो उन्होंने विवाद करते हुए तीन तलाक दे दिया. अब इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. कानून के मुताबिक तीन बार तलाक कहकर शादी का रिश्ता खत्म नहीं किया जा सकता. इसके लिए एक प्रक्रिया है जिसका पालन करना होता है. (Triple Talaq Case Indore)

पीड़िता का पति पर आरोप: “मतदान के लिए BLO ने पर्ची ससुराल वाले घर पर भेजी थी. मतदान के दिन मैं अपने पति के घर गई और वोटर आईडी कार्ड के साथ पर्ची मांगी. मगर पति ने मताधिकार से ही वंचित कर दिया. उसे ना तो वोटर आईडी दिया और ना ही पर्ची. अब मुझे न्याय चाहिए क्योंकि पति फ्लैट की डिमांड कर रहा है और साथ ही तीन तलाक भी दे दिया”.

पुलिस का बयान: इस मामले में इंदौर के कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा का कहना है कि “मामला गंभीर है और इसकी जांच के लिए आदेश किए गए हैं. MIG थाना इंचार्ज अजय वर्मा पूरी जांच कर रिपोर्ट देंगे. तथ्य के आधार पर पुलिस आगे बढ़ेगी. पहले के मामले भी देखे जाएंगे. जांच के बाद ही 3 तलाक का पूरा केस साफ हो पाएगा”. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!