कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर इंदौर में 50 युवाओं से ठगी, बैंककर्मी से 25 लाख ठगे, ऐसे फंसाता था जाल में

इंदौर। शहर की एमआईजी पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले एक बैंक कर्मी की शिकायत पर राजस्थान के रहने वाले कृतार्थ मेहुल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है. बता दें कि आरोपी ने इंदौर में एक होटल में सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार में कनाडा में विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकलने की बात कही. इस सेमिनार में इंदौर के कई युवाओं के साथ बैंक कर्मी भी पहुंचा था. इसी दौरान वह आरोपी मेहुल के संपर्क में आया.

इंदौर में 50 लोगों को ठगने की बात सामने आ रही है : इसके बाद मेहुल ने उसे भी कनाडा भेजने के नाम पर तकरीबन 25 लाख रुपये ले लिए. ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा इंदौर शहर के अलग-अलग जगह पर भी कई युवाओं को अपने झांसे में लिया और उनसे लाखों रुपए ले लिए. अभी तक तकरीबन 50 लोगों के सामने आने की बात सामने आ रही है. वहीं पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अजय वर्मा का कहना है कि मामले में काफी बारीकी से जांच की जा रही है.

सारे गहने गिरवी रखकर दिए रुपए : शिकायतकर्ता बैंक कर्मी ने बताया कि कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर उसने ठगी की. और कभी पासपोर्ट बनवाने के नाम पर तो कभी विभिन्न तरह के एक्सपेंसेस के नाम पर ₹25 लाख रुपये ले लिए गए हैं. फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके घर में 13 लाख रुपए के जेवरात रखे थे, जो उसने गिरवी रख आरोपी को दिए थे. बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा इंदौर के विभिन्न होटलों में जब सेमिनार का आयोजन किया जाता था तो उसके रजिस्ट्रेशन के लिए तकरीबन 35000 प्रति व्यक्ति फीस ली जाती थी.

आरोपी अब दे रहा धमकी : इस तरह से आरोपी ने अभी तक कई युवाओं को अपने झांसे में लिया है, वहीं जिस व्यक्ति ने इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है, उसे दिल्ली से लगातार फोन आ रहे हैं. शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.आरोपी द्वारा फोन लगाकर यह धमकी दी जा रही है कि उस पर पुलिस किस तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!