कांग्रेस की मजबूत स्थित का फीडबैक मिलने से BJP में हड़कंप, CM शिवराज ने विधायकों व सांसदों को चेताया

भोपाल। गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी के विधायकों और सांसदों से दो टूक कहा कि नगरीय निकाय चुनावों को हल्के में न लें. ये न समझें कि यह पार्षद व महापौर का चुनाव है. इन चुनावों में होने वाली जीत- हार आपका भविष्य भी तय करेगी. इसलिए घर-घर जनसंपर्क करने जाएं और पार्टी कैंडिडेट के लिए काम करें. अभी मेहनत करोगे, तभी कुर्सी पर बैठ पाओगे.

जनता की शिकायतें सुनें : सीएम शिवराज ने यह चेतावनी प्रदेश संगठन द्वारा आयोजित विधायकों और सांसदों की वर्चुअल मीटिंग के दौरान दी. सीएम चौहान ने कहा कि चुनाव में जब पार्टी का कैंडिडेट जीतेगा तो वार्ड और शहर में होने वाले आयोजनों में विधायकों और सांसदों की पूछ-परख रहेगी. इसलिए सभी घरों से निकलें और इसका-उसका कैंडिडेट की भावना को दूर करें. केंद्र और राज्य सरकार के काम विधायक सांसद जनता को बताएं. जनता की जो शिकायतें हैं, उन्हें सुनकर निराकरण करें.

नगर विजय संकल्प अभियान : भाजपा ने बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के कामकाज में कसावट लाने के लिए नगर विजय संकल्प अभियान चलाने का फैसला लिया है. संगठन के निर्देश पर जिलों में हर नगरीय निकाय क्षेत्र में यह संकल्प अभियान चलाया जा रहा है. इसमें संगठन के नेताओं को सहयोग करने के लिए कहा गया है. साथ ही कहा है कि प्रचार सामग्री और योजनाओं से संबंधित पंपलेट्स वोटर्स तक पहुंचाने का काम करें.

1 जुलाई को जारी होगा घोषणा पत्र : नगरीय निकाय के लिए कांग्रेस पहले ही अपना संकल्प पत्र जारी कर चुकी है. अब 1 जुलाई को एमपी बीजेपी भी अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है. 1 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अगुवाई में पार्टी का यह अधिकारिक घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. इस बार बीजेपी दो अलग-अलग तरह के संकल्प पत्र लेकर आ रही है. सभी नगरीय निकायों के लिए अलग और प्रदेश के लिए एक अलग से घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. बीजेपी इन घोषणा पत्र में आगामी 5 साल में किए जाने वाले कार्य और जनता से किए गए वादों का जिक्र करेगी. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!