शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे 11 विधायकों के साथ पहुंचे सूरत, उद्धव सरकार पर संकट गहराया

मुंबई : राज्यसभा चुनाव के बाद महाविकास अघाड़ी और उद्धव ठाकरे के लिए परेशानियां बढ़ती हुई दिख रही हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे नाराज हैं. विधान परिषद के नतीजे आने के बाद कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे का संपर्क शिवसेना से टूट गया है. बताया जा रहा है क‍ि वे 10 से 13 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में हैं. शिंदे ठाकरे परिवार से नाराज चल रहे हैं. उधर विधान पर‍िषद चुनावों के पर‍िणाम को लेकर नाराज सीएम उद्धव ने मंगलवार को विधायकों की आपात बैठक भी बुलाई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात से ही एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 10 से 12 विधायक संपर्क में नहीं हैं. उद्धव ठाकरे ने आज वर्षा बंगले पर शिवसेना के विधायकों की बैठक बुलाई है. ऐसे में अगर ये विधायक वहां नहीं पहुंचते हैं तो महाविकास अघाड़ी सरकार के लिए मुश्किल बढ़ सकती है. जानकारी के मुताबिक, शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ सूरत के किसी होटल में रुके हैं और बीजेपी के संपर्क में हैं. कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी आर पाटिल के संपर्क में हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पाटिल महाराष्ट्र सरकार को गिराने में भूमिका निभाएंगे ?

शिवसेना नेता मनीषा कायंडे ने एक टीवी चैनल को बताया कि शाम को जब हम पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए तो एकनाथ शिंदे खुद हमारे साथ मौजूद थे. वह उद्धव ठाकरे के बगल में बैठे थे और सभी विधायकों से बात कर रहे थे. हो सकता है कुछ निजी व्यस्ताओं के कारण वे हमसे संपर्क नहीं कर पा रहे हों. वहीं शिवसेना नेता और विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरे ने कहा कि एकनाथ शिंदे व्यस्त हैं, हमें इसका अंदाजा है. मैं दोवे के कह सकता हूं कि वह कुछ समय में हमारे संपर्क में होंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!