आज मनाया जा रहा 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

नई दिल्ली: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी के बीच लोग अपने को स्वस्थ्य रखने के लिए तमाम जतन करते हैं. इसी क्रम में लोग आज जीवन में योग को अपना रहे हैं. दुनियाभर में योग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. आज मंगलवार के दिन दुनियाभर में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है.

इस दिन कई देशों में लोग इकट्ठा होकर योग दिवस को मनाने के लिए योग करते नजर आते हैं. देशभर में योग दिवस को सफल बनाने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की गई हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 75 मंत्री देश के 75 अलग-अलग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर योग करते नजर आएंगे.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल भारत की ओर से की गई थी. सबसे पहले साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत की थी. संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद 11 दिसंबर 2014 को हर साल 21 जून के दिन अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा कर दी गई. 2015 से हर साल अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम
हर साल की तरह इस साल भी भारतीय आयुष मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए थीम चुनी है. मंत्रालय के अनुसार इस बार ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम चुना गया है. जिसका अर्थ मानवता के लिए योग होता है.

योग का महत्व
आज के आधुनिक दौर में व्यस्तता के बीच शरीर को निरोग और स्वस्थ रखने में योग सभी की मदद करता है. शारीरिक और मानसिक प्रकार की सभी बिमारियों को शरीर से दूर रखने के साथ ही योग सभी के जीवन पर पॉजिटिव प्रभाव छोड़ता है. रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में विकास होने के साथ ही तनाव और डिप्रेशन भी कम होता है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 पर खास
इस साल 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां पीएम मोदी (PM Modi) कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंडमें योग करते नजर आएंगे. वहीं उनकी कैबिनेट के 75 मंत्रियों को देश की 75 अलग-अलग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर योग करते देखा जाएगा. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह नासिक के पवित्र ज्योतिर्लिंग त्रिम्बेकेश्वर मंदिर परिसर में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु के कोयंबटूर में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर दिल्ली के लोटस टैंपल में योग करते दिखाई देंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!