‘महायोगी’ के धाम केदारनाथ में योग की धूम, संजीव बालियान बोले- PM ने जन-जन तक पहुंचाया

रुद्रप्रयागः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर चारधाम में शुमार विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी योगाभ्यास किया गया. इस दौरान साधकों ने केदारनाथ मंदिर परिसर में योग किया. इसमें केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी शिकरत की और योग कर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया. उनके साथ आईटीबीपी के जवानों और तीर्थयात्रियों ने भी योगाभ्यास किया.

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. दुनिया के पहले महायोगी शिव के धाम में भी तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ा हुआ है. दो दिन पहले ही धाम में बर्फबारी और बारिश हुई थी. इसके बाद भी भगवान शिव के भक्तों के जोश में कोई कमी नहीं आई है. आज सुबह 6 डिग्री सेल्सियस तापमान में श्रद्धालुओं और आईटीबीपी के जवानों ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ योग किया.

गौर हो कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. दुनिया के तमाम देश योग के महत्व को समझते हुए योग दिवस को मनाते हैं. इस बार यानी साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम Yoga For Humanity है. जिसका अर्थ है मानवता के लिए योग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था. पीएम मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया. महज तीन महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया गया था.

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवसः 21 जून 2015 को योग दिवस मनाने का फैसला लिया गया. इस दिन योग दिवस मनाने के पीछे एक खास वजह भी है. दरअसल, 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं. भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है. माना जाता है कि सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है. इसी वजह से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!