नामांकन भरने का सिलसिला शुरू, सागर, रीवा के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन दाखिल, पुष्यमित्र भार्गव ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

इंदौर/रीवा/ सागर । मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) और कांग्रेस की महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है. चुनाव में इस बार दोनों दलों के बीच कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है. चुनावी दंगल में खुद की जीत तय करने के लिए उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो चुका है तो कुछ उम्मीदवार शुभ मुहूर्त तलाश रहे हैं. रीवा और सागर जिले के महापौर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर प्रचार में जुट गए, तो वहीं इंदौर से भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव नाम की घोषणा के बाद पार्टी के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेने पहुंचे.

साईं मंदिर में दर्शन के बाद दाखिल किया नामांकन: रीवा से कांग्रेस ने अजय मिश्रा को चुनावी मैदान पर उतारा है. कांग्रेस पार्टी से चुने गए मेयर प्रत्याशी अजय मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ शहर में जुलूस निकाला. साईं मंदिर में दर्शन के बाद नामांकन दाखिल किया. मीडिया से बातचीत के दौरान अजय मिश्रा ने सभी 45 वार्डों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया.

समर्थकों के साथ निकाला जुलूस: सागर नगर निगम के महापौर पद की कांग्रेस उम्मीदवार निधि जैन ने अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली. रैली में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद: इंदौर से बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव नाम की घोषणा के बाद से वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में गुरूवार की सुबह उन्होंने इंदौर शहर के कई वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया. इस दौरान भार्गव कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के घर भी पहुंचे और उनके पिता बीजेपी के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला से भी आशीर्वाद लिया.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!