महापौर और पार्षदों के नामांकन भरने की अंतिम तारीख आज, जानिए चुनाव से जुड़ी पूरी डिटेल्स

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर हलचल तेज है. दो प्रमुख दलों भाजपा-कांग्रेस ने सभी 16 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशियों और पार्षदों के नामों का ऐलान कर दिया है. आज 18 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. दोपहर 3 बजे तक नॉमिनेशन भरे जा सकेंगे. जिसकी जांच 20 जून को होगी और नाम वापसी 22 जून को दोपहर 3 बजे तक होगी. 22 जून को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिये जाएंगे. भोपाल से अभी तक महापौर पद के लिए सिर्फ बीजेपी से मालती राय और कांग्रेस से विभा पटेल ने नामांकन दाखिल किया.

इनके बीच होगा मुकाबला:भाजपा और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों की लिस्ट

कब होंगे निकाय चुनाव: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे. पहला चरण 6 जुलाई और दूसरा चरण 13 जुलाई को होगा. पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई और दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को घोषित किए जाएंगे. 6 जुलाई को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना में वोटिंग होगी. जबकि 13 जुलाई को कटनी, रतलाम, देवास, रीवा, मुरैना में मतदान होगा.

347 नगरीय निकायों में होंगे चुनाव: चुनाव मध्यप्रदेश के 347 नगरीय निकायों में होगा. इनमें 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 255 नगर परिषद हैं. नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम (EVM) से कराए जाएंगे. मतदान के लिए प्रदेश में 19977 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. पहले चरण में 18689 और दूसरे चरण में 12072 ईवीएम (रिजर्व ईवीएम सहित) का उपयोग किया जाएगा. बता दें कि नगरीय निकाय की तारीखों का ऐलान होने के बाद 27 मई से आचार संहिता ग्रामीण क्षेत्रों में लागू थी.

ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगे नामांकन पत्र : नगरीय निकायों के अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन-पत्र जमा करने के लिए ऑनलाइन (ONLINE) की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. अभ्यर्थी स्वयं लैपटॉप-डेस्कटॉप या सायबर कैफे, एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क अथवा लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अपना नाम निर्देशन-पत्र भर सकता है. ऑनलाइन भरे गए नाम निर्देशन-पत्र की हार्ड कापी निर्धारित समयावधि में रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!