सिद्धार्थ मलैया का इस तरह से भाजपा से इस्तीफा देना, इस चुनाव को कहीं ना कहीं प्रभावित करेगा

दमोह ।पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर सिद्धार्थ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में हो रहे नगर पालिका चुनाव में प्रत्येक वार्ड से उनका प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, जो निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में होगा। सिद्धार्थ मलैया के इस फैसले से वर्तमान में दमोह भाजपा की मुश्किले और बढ़ने वाली है, क्योंकि नगर पालिका चुनाव सिर पर है और इसी बीच सिद्धार्थ मलैया का इस तरह से भाजपा से इस्तीफा देना इस चुनाव को कहीं ना कहीं प्रभावित करेगा। गौरतलब है कि साल 2021 में दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह की करारी हार हुई थी। इस हार के लिए राहुल सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और उनके परिवार को दोषी बताया था, जिसके बाद भाजपा संगठन के द्वारा सिद्धार्थ मलैया सहित पांच मंडल अध्यक्षों को निलंबित कर दिया था और पूर्व मंत्री को नोटिस जारी किया था, जिसका सभी ने जवाब भी दे दिया, लेकिन एक साल का समय बीत जाने के बाद भी भाजपा में सिद्धार्थ की वापसी नहीं हुई और आखिरकार उन्होंने भाजपा को ही अलविदा कह दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    मिशन अस्पताल में नकली डॉक्टर ने किया हृदय रोगियों के ऑपरेशन, उपचार के दौरान 7 की मौत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग ने X पर किया पोस्ट

    दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह की चर्चित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी पीड़ित ने नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!