नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस झोंकेगी पूरी ताकत, कमलनाथ सहित दिग्गज उतरेंगे प्रचार करने

भोपाल। कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव प्रचार की रूपरेखा तैयार कर ली है. चुनाव प्रचार की शुरू इंदौर से होगी. कमलनाथ 22 जून को इंदौर पहुंचेंगे, इसके बाद दूसरे शहरों में पहुंचेगे. कांग्रेस निकाय चुनाव को विधानसभा का सेमीफाइनल मान रही है. बीजेपी भी नगरीय निकाय चुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही है. यही वजह है कि कांग्रेस निकाय चुनाव के जरिए आगामी चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं को एक्टिव कर दिया है.

पूरा दमखम लगाएगी कांग्रेस : कांग्रेस ने तय किया है कि नगरीय निकाय चुनाव को पार्टी विधानसभा चुनाव की तरह पूरी दमखम के साथ लड़ेगी. यही वजह है कि कमलनाथ भी पहली बार निकाय चुनाव में प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे. उनकी कोर टीम नगर निगम वाले सभी 16 शहरों में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय कर रही है. वे अधिकांश स्थानों पर रोड शो करेंगे. इसके अलावा उनकी सभाएं भी होंगी. कमलनाथ नगर निगम वाले शहरों के आसपास के जिलों में नगरीय क्षेत्रों में भी प्रचार के लिए जा सकते हैं.

नेताओं को सौंपी जा रही निकायों की जिम्मेदारी : इंदौर से अपने उम्मीदवार संजय शुक्ला के नामांकन पत्र दाखिले के दौरान कमलनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचैरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया भी इंदौर में रहेंगे. इसके पहले इंदौर में कांग्रेस द्वारा रैली भी निकाली जाएंगी. उधर, कांग्रेस प्रदेश कार्यालय द्वारा अपने बड़े नेताओं को निकायों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. अरुण यादव को खंडवा, बुरहानपुर की जिम्मेदारी दी जा रही है. वे इंदौर, उज्जैन, सागर में भी चुनाव प्रचार में जाएंगे. अजय सिंह को विध्य की तीन नगर निगमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. चुनाव प्रचार में कमलनाथ के अलावा दिग्विजय सिंह, सुरेश पचैरी भी कई निकायों में पहंचेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!