महापौर पद के लिए BJP व Congress में वाकयुद्ध, कैलाश बोले – संजय बच्चा है, संजय ने कहा – आपका बच्चा करेगा इंदौर का विकास

इंदौर। नगर निगम चुनाव को लेकर इंदौर में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है. हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के कांग्रेश प्रत्याशी संजय शुक्ला की राजनीतिक परिपक्वता को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि संजय शुक्ला सीरियस प्रत्याशी नहीं है. वह अभी राजनीतिक परिपक्वता के लिहाज से बच्चे हैं.

कैलाश बोले- संजय शुक्ला कमजोर कैंडिडेट हैं : कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शहर को ऐसा महापौर चाहिए जो सरकार से पैसे ला सके एवं विकास कर सके. इस लिहाज से संजय शुक्ला कमजोर कैंडिडेट हैं. इधर, कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान पर संजय शुक्ला ने भी पलटवार किया है. संजय शुक्ला ने कहा कि मैं वाकई बच्चा हूं, मुझे खुशी है कि मैं भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी बच्चा हूं और इंदौर की जनता का भी बच्चा हूं.

संजय शुक्ला बोले- इंदौर मेरा परिवार है : संजय शुक्ला ने ने कहा मैं इंदौर शहर का बेटा हूं किसी का भाई हूं, किसी का बच्चा हूं संजय शुक्ला ने कहा कि शहर की जनता ने जिन बड़े बेटे को काम दिया था, लेकिन वह कर नहीं पाए. इस बार जनता छोटे बेटे को अवसर देगी. संजय ने कहा कि छोटा बच्चा हूं लेकिन 1994 से काम कर रहा हूं. नगर निगम के दौरान आज तक एक भी कॉलोनी वैध नहीं हुई है और मेरे द्वारा इंदौर की सुदामा नगर की कॉलोनी को वैध कराया गया.

नगर निगम में घोटाले हो रहे : संजय शुक्ला ने कहा कि नगर निगम में 700 करोड़ का घोटाला हो रहा है. इस पर कोई भी नेता बोलने को तैयार नहीं है. भगवान की दुआ से मेरे पास सब कुछ है. मैं केवल सेवा करने के लिए राजनीतिक में आया हूं. पिछले 5 साल में ये बच्चा काम करके दिखाएगा. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!