इंदौर में ईवीएम से होंगे चुनाव, मतपत्र में रहेगी उम्मीदवारों के फोटो

इंदौर। नगरीय निकायों के आम निर्वाचन की घोषणा होने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है. यहां चुनाव ईवीएम से होंगे. ईवीएम की बैलेट यूनिट में लगने वाले मतपत्र में उम्मीदवारों की फोटो भी रहेगी. चुनाव को लेकर पहली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई. जिसमें जिला स्तर पर नगरीय निर्वाचन में नामांकन लेने के लिये व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई. बैठक में बताया गया कि महापौर प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर न्यायालय कक्ष में लिये जायेंगे. पार्षद पद के उम्मीदवारों के नामांकन लेने के लिये वार्डवार 6 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इनके स्थान भी निर्धारित कर दिये गये हैं.

प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा महापौर का चुनाव: नगरीय निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे. जबकि महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा. बैठक में बताया गया कि प्रत्याशियों को पूर्ण रूप से नाम निर्देशन पत्रों के कॉलमों को भरना होगा. आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित राशि जमा करनी होगी. साथ ही निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र भी संलग्न करना होगा. उम्मीदवारों को व्यय का लेखा प्रतिदिन संधारित करना होगा. व्यय की अधिकतम सीमा भी निर्धारित की गई है. बताया गया कि शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिये शस्त्र लायसेंस जमा कराये जा रहे हैं. उम्मीदवारों को कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और धारा-144 के प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करना होगा.

कलेक्टर कार्यालय में बनाया विशेष कक्ष: बैठक में बताया गया कि शिकायतें प्राप्त करने के लिये कलेक्टर कार्यालय में विशेष कक्ष बनाया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा. इस कक्ष का टेलीफोन नंबर 0731-2994605 है. शिकायत कक्ष का प्रभारी अपर कलेक्टर राजेश राठौर को बनाया गया है. बैठक में बताया गया कि इंदौर शहर में कुल 18 लाख 35 हजार 351 मतदाता हैं.

संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा: पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इंदौर नगर में 2,250 मतदान केन्द्र हैं. इनमें से 438 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील मतदान केन्द्रों के रूप में चिंहित किया है. इन संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे. अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जायेगा और वेब कास्टिंग भी होगी. हर गतिविधियों पर खास निगरानी रखी जायेगी. उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को पुलिस विभाग संबंधी विभिन्न अनुमतियां देने के लिये कलेक्टर कार्यालय में विशेष कक्ष बनाया जायेगा. जहां एक ही जगह से अनुमति प्राप्त हो जायेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!